मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पटवारी से मारपीट मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर महासंघ ने जताया सरकार व विधायक का आभार, काम पर लौटे सभी पटवारी-कानूनगो

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
पटवार एवं कानूनगो महासंघ, कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ डोगरा, राज्य प्रेस सचिव युवराज और जिला प्रेस सचिव चन्दन कुमार के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर से भेंट की। इस दौरान महासंघ ने 16 जनवरी को पटवार वृत्त कायस में ड्यूटी के दौरान पटवारी भोप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
महासंघ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के साथ हुई सकारात्मक वार्ता और मिले ठोस आश्वासन के बाद जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो पुनः अपने-अपने कार्य पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में दिखाई गई त्वरित, संवेदनशील और सख्त कार्यवाही से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूती मिली है।
महासंघ ने कहा कि इस घटना के बाद कर्मचारियों में जो असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई थी, वह सरकार की त्वरित कार्रवाई से काफी हद तक दूर हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए और अधिक कड़े एवं प्रभावी कदम उठाए जाएँ, ताकि फील्ड में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को बिना भय और दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में कोई बाधा न आए।
महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार आगे भी सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और कार्य-स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाती रहेगी और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाती रहेगी।

You cannot copy content of this page