मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.286 किलो चरस और 12 ग्राम चिट्टा बरामद, 6 गिरफ्तार

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 286 ग्राम चरस और 12 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
18 जनवरी 2026 को पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने शरण गांव के पास गश्त के दौरान बिशन दास (52) निवासी शरण को 2.286 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया।


वहीं 19 जनवरी 2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने शाढ़ाबाई बंजर के पास एक Swift कार से 5 युवकों को 12 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।


पुलिस दोनों मामलों में नशा तस्करी की कड़ियों की जांच कर रही है और अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page