मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भून्तर व पतलीकुहल में दो मामलों में 837 ग्राम चरस बरामद

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना भून्तर और पुलिस थाना पतलीकुहल की टीमों ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कुल 837 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद कर दो आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया है।


पहला मामला: भून्तर थाना क्षेत्र
आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर शुरढ़ क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां किरायेदार के रूप में रह रहे राजेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र श्री मनवीर, निवासी गांव देउखुरी, डाकघर देउखुरी, तहसील व जिला डांगगुराही (नेपाल) के कमरे से 503 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में NDPS Act की धारा 20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई है।

विज्ञापन


दूसरा मामला: पतलीकुहल थाना क्षेत्र
वहीं, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान 16 मील के समीप OASIS RIVER VIEW ढाबा के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 334 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद हुई।
इस संबंध में भी आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला और स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।
कुल्लू पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page