मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में चरस के दो मामले, 636 ग्राम चरस बरामद

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।
जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सदर कुल्लू की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 636 ग्राम चरस बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।


पहला मामला STF कुल्लू की टीम से जुड़ा है। टीम ने बड़ोगी के समीप राऊगी नाला में नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (नंबर HP34E-3818) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार ओम प्रकाश (34 वर्ष) पुत्र श्री बुध राम, निवासी गांव मलोगी, डाकघर रायसन, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 524 ग्राम चरस बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।


दूसरा मामला पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा त्राम्बली क्षेत्र में गश्त के दौरान सामने आया। पुलिस ने वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे संदीप (40 वर्ष) पुत्र श्री रामेश्वर, निवासी गांव व डाकघर बरोटा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद हुई।
दोनों मामलों में पुलिस थाना सदर कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

You cannot copy content of this page