मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

77वें गणतंत्र दिवस पर विकास की गूंज

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कुल्लू में ढालपुर मैदान से लेकर आनी, निरमण्ड, बंजार और मनाली उपमंडलों तक समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित हुआ, जहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

परेड में पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स, भारत गाइड व आपदा मित्र की टुकड़ियों ने भाग लिया।


शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने तीन वर्षों में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए दस में से सात गारंटियां पूरी की हैं। उन्होंने बताया कि राज्य ने 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछली सरकार से अधिक है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पशुपालकों के लिए दूध के समर्थन मूल्य में वृद्धि, महिलाओं को प्यारी बहना योजना और अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने जैसे कदम उठाए गए हैं।


उपमंडल बंजार में एसडीएम पंकज शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया। आनी, निरमण्ड और मनाली में भी संबंधित एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। सभी उपमंडलों में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी-एनएसएस की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

You cannot copy content of this page