फ्रंट पेज न्यूज़ सैंज (कुल्लू):
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च 2026 के अनुसार की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी।

कक्षा-2 एवं इससे ऊपर की कक्षाओं में केवल रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन मोड में होगा। अभिभावकों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करवाना होगा।

प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रवेश प्रभारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर ही विद्यालय से संपर्क करें और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करें।
संपर्क:
प्रवेश प्रभारी: 9569782947
प्रधानाचार्य: 9988488421












