मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम : विधायक सुरेंद्र शौरी

फ्रंट पेज उसे बंजार
बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन भी सुनिश्चित होगा।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, सड़क व बुनियादी ढांचा, कृषि, स्वरोज़गार और पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और ग्रामीण आवास जैसी योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से बंजार विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज़ गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी।
उन्होंने किसानों के हितों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई, भंडारण और बाज़ार तक पहुंच को मजबूत करने के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
विधायक शौरी ने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और रोज़गार सृजन पर विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। यह बजट आने वाले वर्षों में युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है, जो केंद्र सरकार की दूरदर्शी और संतुलित नीति को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाएगा।
अंत में विधायक सुरेंद्र शौरी ने नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

You cannot copy content of this page