लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित, कैप्टन किशन सिंह फिर बने अध्यक्ष

Jibhi Valley Tourism Development Association की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त संदीप कंवर और चुनाव अधिकारी जगदीश चंद की देखरेख में संपन्न हुई। रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • Jibhi Valley Tourism Development Association की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई
  • रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने
  • जिभी घाटी में पार्किंग, कूड़ा प्रबंधन और पर्यटन व्यवस्था सुधारने पर जोर
  • होटल, होमस्टे व पर्यटन इकाइयों के पंजीकरण को प्राथमिकता
  • National Highway 305 की खराब हालत पर चिंता, अप्रैल तक आंदोलन की चेतावनी

फ्रंट पेज न्यूज़ जिभी (बंजार)।

  Jibhi Valley Tourism Development Association की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध तरीके से कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त संदीप कंवर और चुनाव अधिकारी जगदीश चंद की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी में रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है, जिससे संगठन के भीतर स्थिर नेतृत्व और पर्यटन विकास की निरंतरता का संदेश गया है।


घोषित कार्यकारिणी के अनुसार टोपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, लाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा खेम वर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा संगठन का विस्तार करते हुए ललित ठाकुर को चीफ सेक्रेटरी, जगदीश चंद को जनरल सेक्रेटरी और स्पोक्सपर्सन, गौरव शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी तथा ऐलु राम को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में अंकित सूद को सीनियर कंसल्टेंसी, संदीप कंवर और पदम सिंह को सीनियर एडवाइजर, जय सिंह को बिजनेस डेवलपर, एडवोकेट विनय डोगरा को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। वहीं दूनी चंद को मीडिया प्रभारी तथा मनदीप ठाकुर और ब्रिज मोहन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अध्यक्ष चुने गए कैप्टन किशन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी दो वर्षों के लिए संगठन का विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि जिभी घाटी में तेजी से बढ़ रहे पर्यटन को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना, कूड़ा प्रबंधन को व्यवस्थित करना और क्षेत्र की बढ़ती केयरिंग कैपेसिटी को संतुलित करना संगठन की प्राथमिकता होगी।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पर्यटन और व्यावसायिक इकाइयों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


उन्होंने स्पष्ट किया कि जो होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन इकाइयां अभी तक पंजीकृत नहीं हुई हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां व्यवस्थित और टिकाऊ तरीके से संचालित हो सकें। उनके अनुसार संगठित पर्यटन व्यवस्था ही जिभी घाटी को लंबे समय तक एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाए रख सकती है।


इस दौरान उन्होंने National Highway 305 की खराब स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सरकार और संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा।

यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो अप्रैल माह तक इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंजार क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमराई, 44 में से केवल 5 रूटों पर चल रही बसें

तीर्थन घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की मिसाल: पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त यात्रा और पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिभी वैली पर्यटन विकास संघ चुनाव: नामांकन जांच और वापसी प्रक्रिया पूरी, 7 मार्च को होगी अंतिम घोषणा

पाँच माह से अनुकूल मौसम, फिर भी NH-305 की मरम्मत नहीं: सरकार पर लापरवाही के आरोप

नगर पंचायत बंजार में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को मेला ग्राउंड स्थित आंबेडकर भवन में एक मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

शिक्षक समाज का दर्पण, संगठनात्मक मजबूती से बनेगा सशक्त समाज — गजेंद्र सिंह ठाकुर

Leave a Comment

You cannot copy content of this page