मौसम क्रिकेट ईरान इस्राइल युद्ध मेले और त्यौहार स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल आध्यात्मिक

अग्नि प्रभावित झनियार गांव में पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी; फाइबर हाउस, सड़क व बिजली-पानी की घोषणा

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार

अग्नि प्रभावित गांव झनियार में शुक्रवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने हालात का जायजा लेते हुए कहा कि सर्द रातों में राहत के लिए प्रभावितों को फाइबर वाले अस्थायी घर उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन्हें सुरक्षित रहने में किसी तरह की दिक्कत न आए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि झनयार तथा आसपास के गांवों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। इसके अलावा गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यदि उनकी निजी भूमि से सटी वन भूमि पर अधिकार को लेकर कोई समस्या है तो सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।


राहत के तौर पर सरकार की ओर से प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को 50-50 हजार रुपये की नकद सहायता भी मौके पर वितरित की गई।

इस अवसर पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गॉड भी मौजूद रहे। उन्होंने अग्नि प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं को समझा और तुरंत राहत उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।


साथ ही HPMC के अध्यक्ष मियां राम सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नुकसान का आकलन किया और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
इसी क्रम में बाजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने गांव का दौरा कर आग से हुए नुकसान का विस्तृत निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page