मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में ईंटक विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

नवल किशोर चौहान बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

बंजार विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ईंटक) के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जिला ईंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए नवल किशोर चौहान को बंजार विधानसभा क्षेत्र ईंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बंजार क्षेत्र के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों की कामगार महिलाओं, श्रमिकों, मजदूरों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के कई जाने-माने लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को विशेष रूप से सशक्त बनाया।
अपने संबोधन में जिला ईंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में श्रमिकों और मजदूरों के रोजगार पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि इन मुद्दों को लेकर प्रदेश स्तर पर एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और कामगारों व मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।
खीमी राम चौहान ने कहा कि बंजार में ईंटक कार्यालय खुलने से क्षेत्र के सभी श्रमिकों और मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा इलाज, बच्चों की शिक्षा, बेटी की शादी, परिवार के मुख्य सदस्य की आकस्मिक मृत्यु सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए श्रमिकों और मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य है, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
इस अवसर पर जिला ईंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान के साथ जिला उपाध्यक्ष हूकम राम, वार्ड पंच तारा देवी, जिला ईंटक महिला अध्यक्ष कृष्णा देवी, पूर्व बंजार समिति उपाध्यक्ष अजीत राठौर, महिला मंडल शराई की अध्यक्ष शांता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

You cannot copy content of this page