फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
गृह रक्षा सातवीं वाहिनी कुल्लू के आदेशक ने जानकारी दी है कि वाहिनी के निरर्थक (अनुपयोगी) भंडार की सार्वजनिक नीलामी 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, शाढ़ावाई में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं शामिल होंगी, जिनमें टायर, गोंद व पैट कमीज, स्लीपिंग बैग, कंबल, गाउड शीट आदि प्रमुख हैं।
आदेशक के अनुसार नीलामी के लिए रखी गई निरर्थक सामग्री का कुल क्रय मूल्य ₹14,81,531.90 (चौदह लाख इक्यासी हजार पांच सौ इकतीस रुपये नब्बे पैसे) निर्धारित है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को ₹5,000/- की अग्रिम राशि बोली शुरू होने से पहले कार्यालय में जमा करवानी होगी। यह अग्रिम राशि नीलामी समाप्त होने के बाद सभी बोलीदाताओं को वापस कर दी जाएगी, जबकि उच्चतम बोलीदाता को नीलामी उपरांत तुरंत संपूर्ण राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
नीलामी में सफल बोलीदाता को नीलाम किया गया सामान उसी दिन सायं 5:00 बजे से पहले उठाना होगा। आदेशक को यह अधिकार सुरक्षित रहेगा कि वे किसी भी बोलीदाता की बोली को बिना कारण बताए रद्द कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित सभी शर्तें और नियम बोली शुरू होने से पूर्व उपस्थित बोलीदाताओं को पढ़कर सुनाए जाएंगे।















