हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: 22-23 जनवरी को भारी बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, सूखे से जूझ रही फसलों को मिलेगी संजीवनी

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।
प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे सूखे और शुष्क मौसम के बाद अब राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खास तौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के और अधिक सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन भी तेज तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 24 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। 24 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है, हालांकि इस दिन कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 25 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 जनवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज नहीं हुई है और आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में सुबह से तेज धूप खिली रही, हालांकि ठंड का असर बरकरार है। निचले जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में अभी भी कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।
तापमान की स्थिति:
लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री, ताबो में -6.7 डिग्री और कल्पा में -2.2 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में 4.4, मनाली में 1.2, सुंदरनगर में 2.0, भुंतर में 1.2, पालमपुर में 2.0, सोलन में 1.7, हमीरपुर में 1.9, मंडी में 2.9, ऊना में 3.0, कांगड़ा में 3.8, बिलासपुर में 4.5, नाहन में 6.3, कसौली में 6.3, पांवटा साहिब में 9.0 और नेरी में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ पिछले कई महीनों से चले आ रहे ड्राई स्पैल को खत्म कर सकता है। इससे जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जो सूखे की कगार पर पहुंच चुकी गेहूं की फसल के लिए बड़ी राहत साबित होगी। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि शिमला और मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है, क्योंकि जनवरी का आधा महीना बीतने के बावजूद अभी तक यहां बर्फ नहीं गिरी है।
मौसम विभाग ने लोगों और सैलानियों से अपील की है कि वे अगले दो दिन मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले पूरी सतर्कता बरतें।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

Leave a Comment

You cannot copy content of this page