हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

यूथ कांग्रेस बंजार को मिली नई टीम: युवाओं के हाथों में संगठन की कमान, क्षेत्र में दिखा नया उत्साह

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अंतर्गत असेंबली यूथ कांग्रेस (AYC) बंजार की नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन कर दिया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची के साथ ही सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। नई टीम के गठन से बंजार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन, खासकर युवाओं के बीच, नई ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है।
यूथ कांग्रेस बंजार के अध्यक्ष योगी ठाकुर द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि माननीय भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव एवं राज्य प्रभारी, सह-प्रभारी तथा प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की अनुमति से बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इस टीम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
कौन-कौन संभालेगा जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में
उपाध्यक्ष के रूप में – विद्या भूषण, ठाकर दास, अजय शर्मा, नीरज शर्मा, कैलाश शर्मा, अजय ठाकुर, राजेन्द्र सिंह और गुलाब सिंह को नियुक्त किया गया है।
महासचिव की जिम्मेदारी – दीपक, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, वरुण चंब्याल और पुनीत नेगी को सौंपी गई है।
वहीं सचिव के पद पर – तेजा सिंह, जोग राज शर्मा, ठाकर दास और सिद्धांत शर्मा को नियुक्त किया गया है।
संगठन में दिखा नया जोश
नई टीम की घोषणा के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी गईं और उम्मीद जताई गई कि यह युवा नेतृत्व संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और जनसरोकारों से जोड़ने का काम करेगा।
वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस की गतिविधियों को अब नई दिशा और गति मिलेगी। युवाओं की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।
भविष्य को लेकर उम्मीदें
नई कार्यकारिणी के गठन को आने वाले समय में संगठन के विस्तार और जनाधार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह टीम न केवल पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी, बल्कि युवाओं को राजनीति से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्य चित्र प्रतीकात्मक

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page