हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

हिमाचल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, माफिया राज हावी, जनता सिखाएगी सबक: जयराम ठाकुर

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू/मनाली। मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता का नशा कांग्रेस नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है और हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उन्होंने कानूनगो और पटवारी पर हुए हालिया हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि सरकार अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देती रही तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे, क्योंकि आज आम जनता ही नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम जनता के हित में फैसले लेना होता है, लेकिन हिमाचल में हालात हास्यास्पद और चिंताजनक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरकार इस बात की जांच में उलझी रहती है कि मुख्यमंत्री का समोसा किसने खाया या जंगली मुर्गा खाने की खबर किसने लीक की, जबकि प्रदेश में हो रहे भीषण बस हादसों, शिमला और नालागढ़ में थानों के बाहर हुए धमाकों और सरकारी कर्मचारियों पर माफियाओं के हमलों पर सरकार पूरी तरह मौन साधे बैठी है।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पूरा ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को कैबिनेट रैंक बांटने और अपने परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुंचाने तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा आज भी कांग्रेस की उस गारंटी के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद दस हजार युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा का विपक्ष के नाते यह दायित्व है कि वह जनहित के खिलाफ होने वाले हर फैसले का विरोध करे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के हर गलत निर्णय की बारीकी से समीक्षा की जाएगी।
सम्मेलन के दौरान जयराम ठाकुर ने ‘वीबी जी राम जी’ और ‘एसआईआर’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। इसके बाद उन्होंने लाहौल-स्पीति भाजपा की परिचय बैठक में भी भाग लिया, जहां पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, कुल्लू से पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, प्रवक्ता अखिलेश कपूर, जिलाध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित मनाली के दोनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आने वाले समय में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। इससे पूर्व जयराम ठाकुर के मनाली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page