मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मंडी में 15 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हिमाचल दिवस, तैयारियां तेज

फ्रंट पेज न्यूज़ मंडी


हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


उपायुक्त ने बताया कि मुख्य अतिथि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद भव्य मार्च पास्ट का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा इंडिरा मार्केट परिसर स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक तथा गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।


उन्होंने जानकारी दी कि मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूलों और कलाकारों द्वारा हिमाचली लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें नाटी और पारंपरिक वेशभूषा मुख्य आकर्षण रहेंगे।


हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल 1948 को 30 रियासतों के विलय से हुआ था, इसलिए यह दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।
इस वर्ष समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे, ताकि समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page