मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भुट्टिको परिसर में शमशी मेडिकल एड एंड पब्लिक हेल्थ सोसाइटी के नए स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ


फ्रंट पेज न्यूज़ शमशी/कुल्लू:
भुट्टिको परिसर, भुट्टी कॉलोनी में दी शमशी को-ऑपरेटिव मेडिकल एड एंड पब्लिक हेल्थ सोसाइटी लिमिटेड के नए कार्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मनाली वैली लाइव स्टॉक को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रमेश ठाकुर ने अपने करकमलों से स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और सहकारी संस्था द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सहकारिता के नए आयाम स्थापित करेगी।
विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस सहकारी समिति के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भुट्टिको की ओर से इस संस्था को आवश्यक संसाधन और सहयोग निरंतर प्रदान किया जाएगा।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)

इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सेवानिवृत्त डॉ. रणजीत वैद ने भी अपनी स्वेच्छा से निशुल्क सेवाएं देने की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। सोसाइटी के प्रधान विजय सिंह ठाकुर एवं संचालक मंडल ने डॉ. वैद का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भुट्टिको द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध करवाने पर अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर एवं उनकी टीम का विशेष धन्यवाद किया गया।

                      (विज्ञापन)
इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष हिमबुनकर ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, भुट्टिको के उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक जोग ध्यान, सोहन सिंह, आत्मा राम, मंगत राम, कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी, वीना नेगी, सुषमा देवी, लेखराज, जितेंद्र ठाकुर, मोनिका डोगरा, विनोद शर्मा, दीपा देवी, रामी देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page