फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू)
राजकीय महाविद्यालय बंजार में 27वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (सत्र 2025-26) बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सिंह मियां (अध्यक्ष, ए.पी.एम.सी. कुल्लू एवं एल.ई.एस.) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई।
समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, पी.टी.ए., सी.एस.सी.ए., ओ.एस.ए. के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 240 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया













