फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू)।
गाड़ा–गुशैणी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तीव्रता से कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की बड़ी कड़ी सुलझा ली है। पुलिस थाना बंजार में दर्ज इस मामले में 08 जनवरी 2026 को पहले तीन आरोपियों टिकम राम, गोपी चंद और डूर सिंह को गिरफ्तार किया था, इसके बाद 09 जनवरी को संतोष कुमार तथा 10 जनवरी को कमलेश और लाभ सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है। सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 14 जनवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं और इस हत्याकांड की पूरी साजिश, वजह और घटनाक्रम को जोड़ने की कड़ियां जल्द ही सामने लाई जाएंगी, वहीं जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

















