मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

डमोठी–भरठीधार सड़क की अनदेखी से जाम में फंसा पर्यटन, बाईपास ठप्प ?

 फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार

पर्यटन सीजन के बीच डमोठी और भरटीधार मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है, जिसके चलते क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते डमोठी–भरटीधार सड़क का काम पूरा कर दिया गया होता, तो आज यह समस्या नहीं आती। वर्तमान में पूरी आवाजाही बाज़ार क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

चार माह से ठप पड़ा काम
जानकारी के अनुसार, डमोठी–भरटीधार सड़क पिछले चार महीनों से अनदेखी का शिकार बनी हुई है। सड़क पर न तो कोई निर्माण कार्य जारी है, न ही मरम्मत के संकेत दिख रहे हैं। इस कारण से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो पहले से ही भीड़भाड़ वाला है।

बाईंपास सड़क भी बंद, घंटों जाम में फंसे वाहन
बाईपास सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही ठप है। नतीजा यह कि बाजार में दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को इससे सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं।

स्थानीय निवासियों की नाराजगी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को तुरंत शुरू करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्य नहीं शुरू हुआ, तो आने वाले हफ्तों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

पर्यटन सीजन में जहां क्षेत्र में रौनक देखने को मिलनी चाहिए थी, वहीं अब लोगों को जाम, धूल और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

You cannot copy content of this page