खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जीवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजन, शिक्षकों व सहयोगियों को मिला प्रोत्साहन।
फ्रंट पेज न्यूज़ (बंजार)
बंजार उपमंडल के अंतर्गत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला पलाच में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बंजार जीवन सिंह ने की।


कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्य, मिड-डे मील (MDM) कार्यकर्ता, पीटीएमडब्ल्यू (PTMTW) कर्मी, विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जेबीटी (JBT) अध्यापकों, एमडीएम कार्यकर्ताओं तथा पीटीएमडब्ल्यू से जुड़े कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अन्य सहयोगी नागरिकों को भी विद्यालय के विकास में उनकी भूमिका के लिए प्रशंसा मिली।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे न केवल शिक्षकों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होता है।












