मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

धर्मशाला पहुंचते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का गर्मजोशी से स्वागत, कल से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवाल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचपीबोर्ड चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा चेयरमैन निशू मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह स्वागत आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों ने सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस सत्र के दौरान कई अहम विधायी और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिससे यह सत्र राजनीतिक रूप से भी खासा महत्व रखता है।

You cannot copy content of this page