मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का किया शुभारंभ


फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग (HPSCC) की आधिकारिक वेबसाइट https://hpscforsc.com का विधिवत शुभारंभ किया। यह पहल राज्य में पारदर्शिता, सुगमता और समावेशी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का संतुलित और समावेशी विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार वंचित एवं हाशिए पर रहे समुदायों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं और नीतियां प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे। साथ ही आयोग समाज में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में भी अहम योगदान देता है।
डिजिटल पहल की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से आम जनता अब आयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, गतिविधियां, दिशा-निर्देश और शिकायत निवारण से संबंधित सूचनाएं केवल एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों की भागीदारी भी सशक्त होगी।
कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा और विजय डोगरा सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह वेबसाइट प्रदेश के अनुसूचित जाति समुदाय के लिए एक प्रभावी और उपयोगी माध्यम सिद्ध होगी।

You cannot copy content of this page