चंबा। भाजपा विधायक हंसराज पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अदालत के आदेश पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले और मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं।
सूत्रों के अनुसार, विधायक हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश में हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष दर्ज कर वीडियोग्राफी की है। अगर गिरफ्तारी होती है, तो विधानसभा अध्यक्ष को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा।
मामले की जांच जारी है।

















