मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भुंतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिउंड नाकाबंदी में नेपाली मूल के व्यक्ति से 698 ग्राम चरस बरामद

फ्रंट पेज न्यूज़

कुल्लू। जिला कुल्लू में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुंतर पुलिस ने शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सिउंड में नियमित नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 698 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी मान सिंह भण्डारी (35 वर्ष) पुत्र नैन बहादुर भण्डारी, मूल निवासी गाँव व डाकघर ठाँटीकाँध, जिला दैलेख, काठमांडू (नेपाल) बताया जा रहा है। वर्तमान में आरोपी गाँव तुलगा, तहसील जरी, जिला कुल्लू में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को रोका और तलाशी के दौरान लगभग 700 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया। आरोपी से मौके पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद चरस की खरीद–फरोख़्त की कड़ी को जानने के लिए जांच तेज कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे के इस जाल में किसके साथ जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मामले की अगली अन्वेषण प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक भी पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

You cannot copy content of this page