हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

भुंतर और कुल्लू में नशे पर पुलिस का प्रहार: 29 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Follow Us:

फ्रंटपेज न्यूज़ कुल्लू/भुंतर।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मादक पदार्थ और अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है।
पहली कार्रवाई में दिनांक 29 जनवरी 2026 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान बड़ा भूईन लिंक रोड के समीप फोरलेन पर दो युवकों गुरवेन्द्र (22) पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव उगराहण, तहसील सुनाम, जिला संगरूर (पंजाब) तथा हरमन सिंह (22) पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव संगतपूरा, तहसील लहरागागा, जिला संगरूर (पंजाब) को काबू किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब बरामद नशे की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
दूसरी कार्रवाई में 28 जनवरी 2026 को पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्यासा मोड़ के समीप एलआईसी भवन की ग्राउंड फ्लोर में स्थित एक दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब, 24 बोतलें देशी शराब और 12 बोतलें बीयर अवैध रूप से बरामद की गईं। मौके पर मौजूद राजन ककड़ उर्फ केजरीवाल निवासी ब्यासा मोड़, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भी जांच जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page