हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

भून्तर में होटल से 104 ग्राम चिट्टा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Follow Us:


फ्रंट पेज न्यूज़ भून्तर (कुल्लू)।

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 104 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 को उस समय की गई जब पुलिस को छोटा भूईन स्थित होटल विभावन में नशे की तस्करी से जुड़े लोगों के ठहरने की विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल में दबिश दी और वहां के कमरा नंबर 205 की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 104 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 21,200 रुपये नकद बरामद किए गए। मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा (32 वर्ष) पुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव पारला भून्तर, डाकघर व तहसील भून्तर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) तथा शिव कुमार (32 वर्ष) पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी मकान नंबर 75, मंगली निच्ची, डाकघर रामगढ़, तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना भून्तर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। नशे के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर करने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

You cannot copy content of this page