फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला। भारत उत्थान न्यास हिमाचल प्रदेश में आगामी जनवरी माह की 1 से 15 तारीख तक प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाएगा। यह जानकारी भारत उत्थान न्यास के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि न्यास की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक जनवरी माह में शिमला में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से संगठन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं सेवा गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत उत्थान न्यास शिक्षा, संस्कार और अध्यात्म को अपने ध्येय वाक्य के रूप में लेकर कार्य करने वाला एक राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय रूप से सामाजिक एवं सेवा कार्यों में संलग्न है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भी न्यास के माध्यम से अनेक सेवा कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नई शिक्षा नीति-2020, पर्यावरण संरक्षण, हिमालय परिवार, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास, नशा मुक्त भारत जैसे विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विभिन्न शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त भारत उत्थान न्यास द्वारा समय-समय पर समाज के जरूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज के सर्वांगीण उत्थान में योगदान देना











