फ्रंट पेज न्यूज़ (बंजार)
नगर पंचायत बंजार के अंतर्गत स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन मंदिर के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार द्वारा अपने परिवार सहित श्रद्धा भाव से आयोजित किया गया।

भंडारे में बंजार सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित सत्संग एवं भजन-कीर्तन ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर तक भगवान के गुणगान में लीन रहे।

इस पावन अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान रामपाल, कारदार कमलजीत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महेंद्र शर्मा, सुशील गुप्ता, अनमोल कुमार, अशोक कुमार, प्रियंका, हिताशा, मुख्य सलाहकार पुष्पा देवी, विजय पठानिया, सह सचिव सीमा सांभर, दीपा मलही, गोल्डी सूद, बिमला शर्मा, रीना देवी, निशा कुमारी, गीता कुमारी, रितु ठाकुर, नीतू, छाया देवी, वंदना शर्मा, हेमा कुमारी सहित अंबिका माता दुआला के कारदार तरसेम गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमेश शर्मा और नगर पंचायत बंजार के अनेक गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

भंडारे के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।

















