मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

टीजीटी मेडिकल परिणाम में बंजार की बेटियों का जलवा, ज्योति ठाकुर व देवेश्वरी ठाकुर ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में घोषित विज्ञान संकाय के टीजीटी (मेडिकल) परीक्षा परिणाम में बंजार क्षेत्र की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्योति ठाकुर (पुत्री  राजेंद्र ठाकुर) और देवेश्वरी ठाकुर (पुत्री  कुशल ठाकुर) ने टीजीटी मेडिकल पद पर चयनित होकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।


इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ज्योति ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की असली पूंजी है। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ज्योति ठाकुर


वहीं देवेश्वरी ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।

देवेश्वरी ठाकुर


दोनों बेटियों की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page