मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

वीकली आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
सोमवार को खंड स्रोत समन्वयक सभागार बंजार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीकली आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन (WIFS) पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार नीलम शर्मा ने की। इसमें उपमंडल बंजार के सभी विद्यालयों से आए नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान खंड स्रोत समन्वयक मनीष ने उपस्थित नोडल अधिकारियों को WIFS कार्यक्रम की उपयोगिता, किशोर-किशोरियों में एनीमिया की समस्या, आयरन एवं फोलिक एसिड की भूमिका, पोक्सो अधिनियम तथा नशा निवारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय स्तर पर बच्चों तक सही जानकारी पहुंचाने और नियमित सप्लीमेंटेशन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी नीलम शर्मा ने कहा कि 19 वर्ष से कम आयु में किशोरियों का गर्भवती होना स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण है, जिससे मां और शिशु दोनों को भविष्य में गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि बंजार खंड में लगभग 4,800 बच्चों के लिए आयरन की गोलियों की आपूर्ति की जा रही है, ताकि एनीमिया जैसी समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
कार्यक्रम में विद्यालयों से आए नोडल अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। इसमें बंजार खंड के 46 नोडल अधिकारियों ने सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम रूप लाल, एनएचएम अकाउंटेंट पुष्पेंद्र, पीएम श्री विद्यालय बंजार की खंड WIFS इंचार्ज मीना ठाकुर, रुबीना ठाकुर, सुधीर रठौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page