मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

व्यापार मंडल बंजार की नई कार्यकारिणी गठित, परमेश शर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

बंजार व्यापार मंडल की जनरल हाउस बैठक आज नगर पंचायत बंजार के सभागार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें परमेश शर्मा (शर्मा बर्तन एंड जनरल स्टोर) को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में नरेंद्र शौरी को उपाध्यक्ष, राजीव बग्गा (शिवा ज्वैलर्स) को उपाध्यक्ष, बेलीराम (वर्जिन क्रियेशन्स) को महासचिव, चंदन वर्मा (आदित्य जनरल स्टोर) को कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह (लक्ष्मी स्टूडियो) को सचिव तथा  प्रैस सचिव किशोर चोहान की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

मुख्य सलाहकार में विजय ठाकुर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, सलाहकार हेमराज शर्मा (सूरजमल एंड संस) तरसेम गुप्ता (गुप्ता क्लॉथ हाउस) चिरंजी लाल गुप्ता (गुप्ता जनरल स्टोर) प्रकाश विशिष्ट (पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष) तथा विवेक शर्मा (विवेक इलेक्ट्रिकल स्टोर) को  चुना गया

इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में जवित्र सिंह, सुखदायल शर्मा, अशोक कुमार (अशोका ज्वैलर्स), अनुराग सांभर, (चिराग जनरल स्टोर), विनायक शर्मा (विनायक हार्डवेयर), अजय मेहता (कुठियाला मेडिकल स्टोर), कन्हैयालाल (मीना पेइंग गेस्ट), देवराज (देव क्लॉथ हाउस), नोक सिंह और राहुल (एग्रो सर्विस) को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमेश शर्मा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजार की समस्याओं के समाधान और नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। बैठक के अंत में उपस्थित व्यापारियों ने नई टीम को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page