मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

तीर्थन घाटी गुशैनी में बंजार वैली हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल — 100 ग्रामीणों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएँ

फ्रंट पेज न्यूज़ गुशैनी/बंजार। तीर्थन घाटी के पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से बंजार वैली हॉस्पिटल द्वारा ग्राम सामुदायिक केंद्र पेखड़ी, गुशैनी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का बिधिवत शुभारम्भ एपीएमसी चेयरमैन, जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति राम सिंह मियां ने रीबन काटकर किया।

शिविर की जानकारी मिलते ही गुशैनी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण सुबह से ही स्वास्थ्य जांच के लिए पहुँचना शुरू हो गए। ग्रामीणों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में ऐसे शिविरों की कितनी आवश्यकता है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

इस निःशुल्क शिविर में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग और हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनीष प्रकाश

सर्जन डॉ. गजेन्द्र

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंतोष बेनर्जी

पूरे समय शिविर में मौजूद रहे। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में कुल करीब 100 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। कई मरीजों को सामान्य जांच जैसे रक्तचाप, शुगर, हड्डियों की समस्याओं और स्त्री-रोग संबंधी परामर्श दिए गए। जरूरतमंद मरीजों को हॉस्पिटल की ओर से मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

स्थानीय नेतृत्व और ग्रामीणों ने की सराहना

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार टी. सी. महंत, ग्राम पंचायत तुंग के प्रधान घनश्याम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ऐसे शिविर अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

बंजार वैली हॉस्पिटल के प्रशासक डॉ. विनसेंट की जानकारी

हॉस्पिटल के प्रशासक डॉ. विनसेंट ने बताया कि समय पर जांच न होने से सामान्य बीमारियाँ भी गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। इसलिए यह शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। उन्होंने बताया कि बंजार वैली हॉस्पिटल, न्यू बस स्टैंड के पास, 24×7 इमरजेंसी सेवाओं के साथ उपलब्ध है।

हॉस्पिटल में —एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड,लैब टेस्ट

आईसीयू,विथ वेंटीलेटर,दाँत व आंखों की जांच

सामान्य एवं दर्द रहित प्रसव,बाँझपन का उपचार

छोटी-बड़ी सर्जरी

जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं।

You cannot copy content of this page