मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में विक्रमी संवत 2083 के स्वागत को लेकर कुटुंब प्रबोधन की बैठक, 29 मार्च को भव्य आयोजन तय


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अंतर्गत जिला बंजार में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय बंजार में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला बंजार के दो खंड और एक नगर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में शामिल प्रमुख इकाइयों में:
नगर: बंजार
खंड: गाड़ा-गुशैनी
खंड: गुशैनी
बैठक के दौरान नव वर्ष आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को बाबा बालक नाथ मंदिर, बंजार में विक्रमी संवत 2083 के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


इस आयोजन के अंतर्गत कई विशेष गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक आयोजन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां शामिल होंगी।
बैठक में यह भी विशेष रूप से जोर दिया गया कि बंजार क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह नव वर्ष उत्सव सामूहिक और प्रेरणादायक बन सके।


कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लेने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के इस उत्सव को मिलकर सफल बनाने

Leave a Reply

You cannot copy content of this page