मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

धूल प्रदूषण से बंजार की आबो-हवा बदहाल, आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर असर

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
बंजार क्षेत्र में धूल प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय कारणों से आबो-हवा अत्यंत खराब होती जा रही है, जिसका सीधा और गंभीर प्रभाव आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़कों पर उड़ती धूल के कारण राहगीरों को पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। चूंकि क्षेत्र में अधिकांश आवागमन सड़क मार्ग से ही होता है, इसलिए आमजन के साथ-साथ गंभीर रूप से बीमार लोगों की हालत और भी चिंताजनक बनी हुई है।


इस संबंध में जब बंजार अस्पताल के चिकित्सक डॉ. घनश्याम शर्मा से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि दूषित वातावरण के कारण सूखी खांसी, गले में खराश, सांस में जकड़न, दमा रोग तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, ठंड से बचाव करने तथा विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।


वहीं व्यापार मंडल के प्रधान परमेश शर्मा ने बताया कि बाजार क्षेत्र में धूल-मिट्टी का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है। वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल दुकानों के भीतर तक पहुंच रही है, जिससे सामान खराब हो रहा है और व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।


उन्होंने बताया कि धूल नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के अधिशासी अभियंता के एल सुमन से दिन में दो-चार बार पानी के छिड़काव की मांग की गई थी कि क्योंकि सड़क मार्ग कुछ जगह से कच्चा है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही किसी वैकल्पिक समाधान पर विचार किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि धूल प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।

You cannot copy content of this page