हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, मनरेगा बचाओ संग्राम को गांव-गांव तक ले जाने का ऐलान: लारजी में बंजार कांग्रेस की विशाल बैठक

On: January 21, 2026 9:29 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

विधानसभा क्षेत्र बंजार के केंद्र स्थल लारजी में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर एक विशाल और निर्णायक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष सेस राम आजाद, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक समन्वयक हीरालाल विभु सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


बैठक में कांग्रेस हाईकमान के संगठनात्मक निर्देशों के अनुरूप मनरेगा बचाओ संग्राम को मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक ले जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तय किया गया कि विधानसभा क्षेत्र बंजार की सभी घाटियों में धरने, जुलूस और विरोध प्रदर्शन संगठित तरीके से किए जाएंगे तथा सभी ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर मनरेगा के वास्तविक स्वरूप को बहाल करने की मांग केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
मनरेगा बचाओ संग्राम के समन्वयक हीरालाल विभु ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र पहले ही इस मुद्दे पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर चुका है, लेकिन अब इस आंदोलन को जमीनी स्तर तक संगठित रूप से फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में यह अभियान पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने इस मौके पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गॉड, बुद्धि सिंह ठाकुर, विद्या नेगी, राम सिंह मियां सहित सभी वरिष्ठ नेता और संगठन एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “व्यवस्था परिवर्तन” के तहत अच्छा काम कर रही है और इन कार्यों को संगठन के माध्यम से हर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
सेस राम आजाद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कानून का दर्जा दिया था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इसके स्वरूप से छेड़छाड़ कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं और बेरोजगारों के अधिकारों पर गहरी चोट की है। कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ पूरे जिले में संगठित संघर्ष करेगी।


एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बंजार कांग्रेस पहले ही इस मुद्दे पर सड़क पर उतर चुकी है और अब पार्टी के राष्ट्रीय निर्देशों के तहत इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में बंजार क्षेत्र को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिनके तहत जहां बस सेवाएं नहीं चल रही हैं वहां शीघ्र बसें चलाई जाएंगी और बेरोजगार युवाओं को ट्रैवलर वाहन चलाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा 25 जनवरी को प्रदेश के शिक्षा मंत्री बजौरा स्कूल के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे और 30 जनवरी को गडसा में जिला स्तरीय “प्रशासन जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित होगा।


बैठक की कार्यवाही का संचालन टी.सी. महंत ने किया। बंजार युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगराज ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सैंज घाटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश उर्फ पोढू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक के उपरांत लारजी में मनरेगा बचाओ संग्राम के समर्थन में एक सामूहिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें गडसा, बजौरा, सैंज और बंजार क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत बंजार के पार्षदों, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, महिला, युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस सेवादल विधानसभा बंजार के अध्यक्ष डूर सिंह ठाकुर ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

Leave a Comment

You cannot copy content of this page