मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी पर उठा मुद्दा, शीघ्र नियुक्तियों की मांग


फ्रंट पेज न्यूज़ (शिमला)
बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बंजार में लंबे समय से रिक्त पड़े प्रवक्ता पदों का मुद्दा अब गंभीर रूप से सरकार के समक्ष उठाया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक सुरेन्द्र शौरी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।


विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि महाविद्यालय में अंग्रेज़ी, केमिस्ट्री और संस्कृत विषयों के प्रवक्ता पद पिछले लगभग एक वर्ष से खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट आ रही है और छात्रों का मनोबल भी कमजोर पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि कभी लगभग 1100 विद्यार्थियों वाला यह महाविद्यालय अब घटकर करीब 600 छात्रों तक सीमित रह गया है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। यह केवल संख्या में गिरावट नहीं, बल्कि क्षेत्र के शिक्षा स्तर पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का संकेत है।
विधायक शौरी ने इस विषय को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा बताते हुए मांग की कि रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द भरा जाए। साथ ही, अंतरिम व्यवस्था के रूप में निकटवर्ती महाविद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का सुझाव भी दिया, ताकि छात्रों को तुरंत राहत मिल सके।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।


विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करते हुए बंजार क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page