मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार बाईपास पर बड़ा हादसा टला — न्यूट्रल हुई JCB पीछे सरकी, कार से टकराई; पाँच युवक बाल-बाल बचे

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार

बंजार बाईपास पर घेलीगाड़ और भूमार के बीच शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक JCB अचानक न्यूट्रल होने (बैलेंस बिगड़ने) के बाद अपने-आप पीछे की ओर सरकने लगी। उसी समय वहां खड़ी कार HP-6*A-***0 में पांच युवक बैठे हुए थे। देखते ही देखते JCB का पावर हैमर जोरदार तरीके से कार के अगले हिस्से से जा टकराया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए, लेकिन चमत्कारिक रूप से कार में सवार सभी पाँच युवक सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर JCB थोड़ी और रफ्तार पकड़ लेती या टक्कर कार के साइड में लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए। स्थिति को समझने के बाद JCB मालिक और कार मालिक के बीच वहीं पर आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुँचा और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई।

You cannot copy content of this page