मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बाल विवाह के खिलाफ शपथ: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता से मजबूत हुआ सामाजिक संकल्प

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को सही दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सामने आई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता Shaज्shi Kiran एवं Krishna Devi सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह उन्मूलन की शपथ लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुप्रथा है, बल्कि यह कानून का भी गंभीर उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा बनता है। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास किए जाएंगे और अपने परिवार, पड़ोस व समुदाय में किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने दिया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह का प्रयास होता है, तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत और संबंधित सरकारी विभागों को दी जाएगी। साथ ही सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने माना कि जब ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आगे आकर नेतृत्व करती हैं, तो समाज में बदलाव की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी व मजबूत हो जाती है।

You cannot copy content of this page