मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

ढालपुर ग्राउंड में चमकी सिरमौर की बेटी — अनुपमा शर्मा ने ‘Kullu Festival of Speed 2025’ की लेडीज़ ओपन कैटेगरी खिताब अपने नाम किया

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
ढालपुर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय Kullu Festival of Speed 2025 (2nd Edition) में सिरमौर की बेटी और पेशे से सरकारी गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता अनुपमा शर्मा ने पहली ही बार में इतिहास रच दिया। लेडीज़ ओपन कैटेगरी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 मिनट 31 सेकंड में अपना पूरा ट्रैक पूरा किया और विनर बनकर उभरीं।

इस रोमांचक प्रतियोगिता में अनुपमा शर्मा का सामना 4×4 गाड़ी से कर रहे प्रतिभागियों से था, लेकिन उन्होंने अपनी Fronx गाड़ी से बेहतरीन नियंत्रण, स्पीड और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। तेज रफ्तार पर पकड़ और निर्भीक ड्राइविंग ने उन्हें दर्शकों की तालियों के बीच ट्रॉफी दिलाई।

अपनी जीत के बाद अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी और सपनों पर फोकस रखना चाहिए। उन्होंने कहा—
“शुरू में असफलता मिले तो भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेहनत और जुनून आपको एक दिन सफलता दिलाते हैं। स्कूल टाइम से ही मैं गाड़ी चलाती रही हूं। पिछले दो दशक से बुलेट भी चला रही हूं। मोटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर हमेशा से मेरा पसंदीदा क्षेत्र रहा है।”

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और 11 साल के बेटे का बड़ा योगदान है।
“मेरे बेटे ने कहा था— मम्मा जीतकर आना! और आज मैं उसका सपना भी पूरा कर सकी और अपना भी,” अनुपमा ने मुस्कुराते हुए कहा।

फेस्टिवल के आयोजकों का आभार जताते हुए उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर रचनात्मक और एडवेंचर गतिविधियों की तरफ कदम बढ़ाएँ, क्योंकि आज का युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो समाज भी आगे बढ़ता है।

You cannot copy content of this page