हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

आनी में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एटीएम का विधिवत शुभारंभ

On: January 29, 2026 5:52 PM
Follow Us:


तीन वर्ष बाद मुख्य बाज़ार को मिली 24 घंटे बैंकिंग सुविधा
फ्रंट पेजन्यूज़ (राज शर्मा) आनी।
तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद आनी के मुख्य बाज़ार क्षेत्र में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा एटीएम सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। ओल्ड बस स्टैंड एवं मुख्य बाज़ार में स्थापित इस एटीएम से अब सभी बैंकों के ग्राहक नकद निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।


हिमाचल प्रदेश का अग्रणी सहकारी बैंक माने जाने वाले कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लंबे समय से चली आ रही स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है। शुभारंभ अवसर पर बैंक के एजीएम सोम देव शर्मा ने बताया कि आनी मुख्यालय में सैकड़ों ग्राहक अब 24 घंटे एटीएम सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह एटीएम पूरी तरह सुचारु रूप से कार्य करेगा और सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।


कार्यक्रम में बैंक शाखा प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर सहित अतुल शर्मा, अनिल शर्मा, रिंकू सूद, अंशुल सूद, बबली सूद, ह्रदयाल, सुरेश, डोलम देव, बब्लू, अनामिका, रितिका सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एटीएम से पहली बार नकद निकासी कर सुविधा का लाभ अंशुल सूद, अनामिका और रितिका ने लिया।
इस अवसर पर एजीएम सोम देव शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक आम ग्राहकों को कृषि ऋण, कार ऋण, दोपहिया वाहन ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाएँ कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करा रहा है। साथ ही, बैंक की सेवाएँ अब गूगल पे के माध्यम से भी शुरू हो चुकी हैं, जिससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने एटीएम सुविधा शुरू होने पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए इसे आनी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

बजट में नीयत और हकीकत का फासला, जनता को फिर मिली निराशा— एचपीसीसी लीगल सेल महासचिव अरुण प्रकाश आर्य

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

Leave a Comment

You cannot copy content of this page