हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

खराब मौसम के चलते बंजार, कुल्लू और मनाली में 28 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

On: January 27, 2026 8:33 PM
Follow Us:


फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) शिमला ने अगले 12 घंटों में और अधिक बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई गई है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू, तोरुल एस. रविश, आईएएस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34(एम) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि उपमंडल बंजार, कुल्लू और मनाली में स्थित सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान 28 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे।
इस आदेश के तहत स्कूल, DIET, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज—सभी को एक दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) बंजार, कुल्लू और मनाली से प्राप्त रिपोर्टों और सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिनमें विद्यार्थियों के आवागमन को मौजूदा मौसम परिस्थितियों में जोखिम भरा बताया गया है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही, जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम सामान्य होने तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

Leave a Comment

You cannot copy content of this page