हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

2025 कुल्लू क्रिकेट के नाम: सेमीफाइनल से WPL तक खिलाड़ियों का शानदार सफर

On: January 22, 2026 1:42 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
वर्ष 2025 कुल्लू क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर कुल्लू का नाम रोशन किया है।


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचकर प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह सफलता जिला स्तर पर किए जा रहे सतत प्रशिक्षण और प्रतिभा चयन की दिशा को प्रमाणित करती है।
दानवेंद्र सिंह ने कहा कि क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर शशांक शर्मा और यमुना राणा आज सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जो जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। वहीं कुल्लू जिला की चार महिला खिलाड़ी वर्तमान में वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) में भाग ले रही हैं, जो महिला क्रिकेट के क्षेत्र में जिले की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी कुल्लू जिला की टीम ने निरंतर सशक्त और संतुलित प्रदर्शन कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कुल्लू अब केवल पर्यटन का नहीं, बल्कि खेल प्रतिभा का भी केंद्र बनता जा रहा है।


प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कहा कि आनी, निरमंड, मनाली और बंजार में खेल मैदानों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी भूमि उपलब्ध होगी, वहां खेल मैदानों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि खर्च की जाएगी। भूमि उपलब्धता को उन्होंने इस दिशा में सबसे अहम शर्त बताया।
उन्होंने कहा कि कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि जिले के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को संसाधन, अवसर और मंच प्रदान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

बजट में नीयत और हकीकत का फासला, जनता को फिर मिली निराशा— एचपीसीसी लीगल सेल महासचिव अरुण प्रकाश आर्य

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

Leave a Comment

You cannot copy content of this page