हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में बंजार महाविद्यालय का परचमराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तीन स्वयंसेवियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
नववर्ष 2026 की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय बंजार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि लेकर आई है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तीन प्रतिभाशाली स्वयंसेवियों का चयन 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के लिए हुआ है।


चयनित स्वयंसेवियों में योग राज (कला स्नातक तृतीय वर्ष), साहिल (कला स्नातक द्वितीय वर्ष) तथा प्रांजल नेगी (विज्ञान स्नातक प्रथम वर्ष) शामिल हैं। इनका चयन अक्तूबर माह में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर हुई रील मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।


प्रधानमंत्री से होगा सीधा संवाद
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान ये तीनों स्वयंसेवी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष संवाद भी करेंगे, जो स्वयंसेवियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
मंत्रालय द्वारा की जा रही है सम्पूर्ण व्यवस्था
एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी श्री प्रसन्नजीत लुंका द्वारा फोन के माध्यम से स्वयंसेवियों को आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। मंत्रालय की ओर से तीनों स्वयंसेवियों के लिए हवाई यात्रा, आवास एवं भोजन सहित सम्पूर्ण व्यय वहन किया जा रहा है।


भूंतर से सीधी हवाई सेवा उपलब्ध न होने के कारण स्वयंसेवी 10 जनवरी को बस द्वारा चंडीगढ़ और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना होंगे, जबकि वापसी में तीनों स्वयंसेवी दिल्ली से भूंतर के लिए सीधी हवाई सेवा से लौटेंगे। मंत्रालय द्वारा हवाई यात्रा के आरक्षित टिकट भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने चयनित स्वयंसेवियों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्राचार्य प्रो. सिंह ने इसे सम्पूर्ण बंजार क्षेत्र और महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि बंजार जैसे छोटे एवं दूरस्थ क्षेत्र के महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिला कुल्लू एवं हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना, इकाई की उत्कृष्ट कार्यशैली और गुणवत्ता का सजीव प्रमाण है। उन्होंने पूरी एनएसएस इकाई एवं स्वयंसेवियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और साधुवाद प्रेषित किया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page