हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: देहुरी से बंजार स्वास्थ्य खंड में शुरू हुआ अभियान

On: December 21, 2025 8:31 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
सैंज घाटी के देहुरी स्वास्थ्य उपकेंद्र से बंजार स्वास्थ्य खंड में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक Surender Shourie ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शौरी ने कहा कि पोलियो जैसी घातक बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।


इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। विधायक शौरी ने दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि यह अभियान बंजार स्वास्थ्य खंड को पोलियो मुक्त बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

निस्वार्थ सेवा की त्रिवेणी से बदला बंजार का सामाजिक परिदृश्य

नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक सुरेंद्र शौरी, अस्पताल परिसर के बाहर दिया धरना

केंद्रीय बजट 2026–27: हिमालय की ज़रूरतें हाशिये पर, कॉरपोरेट प्राथमिकताओं को बढ़ावा—हिमालय नीति अभियान

वैश्विक आर्थिक शक्ति का पुनर्संतुलन: क्या भारत नई धुरी बन रहा है?

फायर एनओसी के नाम पर कारोबार नहीं रुकेगा: होम-स्टे को अस्थायी नवीनीकरण देने के निर्देश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

16वें वित्त आयोग की सिफारिशें हिमाचल पर सालाना 10 हजार करोड़ का वार, भाजपा सांसद मूकदर्शक बने: मुकेश अग्निहोत्री

You cannot copy content of this page