मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

31 दिसंबर को ‘हिमाच्छादित  हो सकती हैं हिमाचल की बादियां, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला। हिमाचल प्रदेश में नववर्ष से ठीक पहले मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 दिसंबर को प्रदेश के ऊँचाई वाले इलाकों में व्यापक हिमपात और निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ेगी और पहाड़ बर्फ की सफ़ेद चादर में ढक सकते हैं।
मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिले के ऊँचे क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने, फिसलन बढ़ने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम अपडेट पर नज़र रखने तथा आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है। बर्फबारी की संभावना से पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने की उम्मीद है, वहीं ठंड से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

You cannot copy content of this page