मौसम क्रिकेट ईरान इस्राइल युद्ध मेले और त्यौहार स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल आध्यात्मिक

2 मार्च की संध्या बटाला फाग मेले में महिला मंडलों की महानाटी रहेगी मुख्य आकर्षणरात्रि 10 से 12 बजे तक होगा भव्य आयोजन


फ्रंट पेज न्यूज़ आनी, राज शर्मा।
उपमंडल आनी के ऐतिहासिक बटाला फाग मेले में इस वर्ष 2 मार्च की संध्या महिला मंडलों की भव्य “महानाटी” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस संबंध में ठाकुर मुरलीधर मंदिर कमेटी की बैठक में विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया।
मंदिर कमेटी के निर्णय अनुसार ग्राम पंचायत खणी और ग्राम पंचायत बटाला के आमंत्रित महिला मंडल पारंपरिक वेशभूषा में सायं 9:30 बजे मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात रात्रि 10:00 बजे से 12:00 बजे तक महानाटी का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहाड़ी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
रात्रि 12:00 बजे फाग मेले की वह प्रसिद्ध पुश्तैनी नाटी आयोजित होगी, जिसमें पुरुष और महिलाएं एक साथ पारंपरिक ढंग से नृत्य करेंगे। यह नाटी पूरे आनी क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है और वर्षों से लोकआस्था व सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनी हुई है।
इसके बाद प्रातः 4:30 बजे “फाग बूटी” को होलिका दहन के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते-गाते हुए मंदिर प्रांगण तक लाया जाएगा। तत्पश्चात विधिवत होलिका दहन संपन्न होगा।
होलिका दहन के उपरांत ठाकुर मुरलीधर जी अपनी दिव्य पालकी में भक्तों को दर्शन देंगे और ढाई परिक्रमा कर पुनः मंदिर में विराजमान होंगे।
मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और कृष्ण भक्तों से इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहभागिता कर झांकी के साक्षी बनने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

राजकीय महाविद्यालय आनी में रोड सेफ्टी क्लब का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, जागरूकता के साथ प्रतिभाओं का सम्मान

🪔 विक्रम संवत 2083
नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं
आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का आगमन हो 🌸

बंजार में विक्रमी संवत 2083 के स्वागत को लेकर कुटुंब प्रबोधन की बैठक, 29 मार्च को भव्य आयोजन तय

विश्व धरोहर की राह पर सतपुड़ा: तीर्थन घाटी में तैयार हुआ रणनीति का खाका, जीएचएनपी के अनुभव से मिलेगा मार्गदर्शन

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के नियम: आपकी जेब और सुरक्षा दोनों पर बड़ा असर

31 मार्च 2026 तक बनवा लें अपना PAN कार्ड, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

You cannot copy content of this page