हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

मुख्य न्यायाधीश ने नालागढ़ में 3 करोड़ की लागत से बने न्यायिक आवासीय परिसर का लोकार्पण, ई-सेवा केंद्र का भी निरीक्षण

सोलन (फ्रंटपेज न्यूज़)

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज नालागढ़ में न्यायिक अधिकारियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित आवासीय परिसर का विधिवत लोकार्पण किया।

करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस परिसर का मुख्य न्यायाधीश ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने नालागढ़ स्थित न्यायिक परिसर में ई-सेवा केंद्र तथा अन्य आधुनिक न्यायिक तकनीकों को भी परखा और न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, महापंजीयक भूपेश शर्मा, ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन डॉ. अरविंद मल्होत्रा, अतिरिक्त ज़िला सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नालागढ़ अजय ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, बार एसोसिएशन नालागढ़ के अध्यक्ष मनीष डडवाल व अन्य सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे आवासीय परिसर और ई-सेवा केंद्र अत्यंत आवश्यक हैं, जिनसे न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य माहौल मिलता है और आम जनता को न्यायिक सेवाओं का त्वरित लाभ मिलता है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

You cannot copy content of this page