मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

विभा सिंह ने जिला परिषद सदस्य पद की शपथ ली, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने दी शुभकामनाएं

---Advertisement---

6 जून के शपथ समारोह में अनुपस्थित रहने के कारण आज कराया गया शपथ ग्रहण, विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने मंगलवार को नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य श्रीमती विभा सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह उपायुक्त कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती विभा सिंह 6 जून को आयोजित जिला परिषद सदस्यों के सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में किसी आवश्यक कार्य के चलते शामिल नहीं हो सकी थीं। इसी कारण उनके लिए अलग से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने श्रीमती विभा सिंह को नवनिर्वाचित सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जिला परिषद के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगी तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन: मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

UAE में नौकरी का सुनहरा मौका: किंग्स्टन होल्डिंग्स में फैक्ट्री हेल्पर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

शिमला ग्रीष्मोत्सव में गूंजा पहाड़ी साहित्य का स्वर, गेयटी थिएटर में कवियों ने बिखेरा शब्दों का जादू

12 जून को होगा नगर पंचायत बंजार का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव पर अभी संशय।

जल्द पाठकों के हाथों में होगी साहित्यकार रवि शर्मा की काव्य संग्रह पुस्तक “मेरी कलम के बोल”।

मनाली में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, पंजाब की महिला 15.240 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार।

Leave a Comment