मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

नई नगर पंचायत बंजार के सामने चुनौतियों का पहाड़, 12 जून को होगा शपथ ग्रहण।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ (प्रमेश शर्मा)बंजार।

नगर पंचायत बंजार के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को आयोजित होने जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कब होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन नई कार्यकारिणी के गठन से पहले ही उसके सामने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और वित्तीय चुनौतियों की लंबी सूची खड़ी दिखाई दे रही है।

पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 4 गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि एकमात्र जो खेल का मैदान वार्ड नंबर 7 में है वहां गाड़ियां खड़ी रहती है बच्चों को किसी भी समय वहां पर खेलने के लिए जगह ही नहीं मिलती है जो बहुत ही अनुचित है।

स्थानीय नागरिकों को नई नगर पंचायत से विकास कार्यों और बेहतर सुविधाओं की बड़ी उम्मीदें हैं। दूसरी ओर नगरवासियों में बढ़े हुए हाउस टैक्स और अन्य करों को लेकर असंतोष भी बना हुआ है। ऐसे में नई कार्यकारिणी को एक ओर जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा तो दूसरी ओर सीमित संसाधनों और राजस्व के बीच संतुलन स्थापित करना पड़ेगा।

केहर सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 का कहना है कि वार्ड 5 में घेलिगाड़ पुल से लेकर शेगलू वाजार जगह-जगह कूड़े की ढेर लगे हैं।

कूड़ा-कचरा निष्पादन सबसे बड़ी चुनौती
नगर पंचायत बंजार के सामने वर्तमान समय में सबसे गंभीर समस्या कूड़ा-कचरा प्रबंधन की मानी जा रही है। नगर के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और उसके समुचित निष्पादन की व्यवस्था नहीं बन पाई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर पंचायत के पास आज तक कोई स्थायी डंपिंग साइट उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण एकत्रित कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में लगातार कठिनाइयाँ आ रही हैं।

गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई कार्यकारिणी को अपने कार्यकाल की प्राथमिकता सूची में कचरा प्रबंधन और डंपिंग साइट की व्यवस्था को सबसे ऊपर रखना होगा।

इंद्रदेव शर्मा का कहना है कि नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हमेशा पानी सड़कों  में बहने से बहुत परेशानी होती है

सफाई व्यवस्था और नालियों की बदहाल स्थिति
नगर में सफाई व्यवस्था पहले से ही संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। कई स्थानों पर नालियाँ जाम हैं और उनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा। नालियों का पानी सड़कों और बाजारों में बहता दिखाई देता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा बाजार क्षेत्र में उड़ने वाली धूल भी व्यापारियों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से नियमित सफाई, जल निकासी और सड़क रखरखाव की मांग कर रहे हैं।

दूनी चंद ठाकुर वार्ड नंबर 1 क्या कहना है कि पानी की निकासी, रास्ते,  स्ट्रीट लाइट का व्यवस्था नियमित रूप से की जानी चाहिए।

बढ़े हुए टैक्स और सीमित राजस्व का संतुलन
नगर पंचायत का राजस्व अपेक्षाकृत सीमित है जबकि विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के सामने यह भी एक बड़ी चुनौती होगी कि वह नगरवासियों को बढ़े हुए करों के प्रति संतुष्ट करे और साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए वैकल्पिक स्रोत विकसित करे।
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल करों पर निर्भर रहने के बजाय नगर पंचायत को आय बढ़ाने के लिए अपनी परिसंपत्तियों और परियोजनाओं का बेहतर उपयोग करना होगा।

वार्ड नंबर 6 के पूर्व वार्ड मेंबर बलजीत राय का कहना है करोड़ों की लागत से बनी पार्किंग को डंपिंग साइट बनाना अनुचित है।

करोड़ों की पार्किंग बनी कचरे का केंद्र
नगर पंचायत की बहुचर्चित बहुमंजिला पार्किंग भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पार्किंग अभी तक पूर्ण रूप से उपयोग में नहीं लाई जा सकी है। वर्तमान में इसमें कूड़ा-कचरा जमा करने के  कारण दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

                      विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस पार्किंग को समय रहते पूरी तरह संचालित किया जाए तो इससे नगर पंचायत को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। साथ ही बाजार क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो सकता है।
जन अपेक्षाओं की कसौटी पर नई कार्यकारिणी
नई नगर पंचायत के लिए आगामी पांच वर्ष आसान नहीं रहने वाले हैं। कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पार्किंग संचालन, राजस्व वृद्धि और नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे उसके सामने बड़ी परीक्षा के रूप में खड़े हैं।
नगरवासियों की निगाहें अब नई कार्यकारिणी पर टिकी हैं कि वह इन लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कितनी प्रभावी और दूरदर्शी पहल करती है। आने वाला समय तय करेगा कि नई नगर पंचायत जन अपेक्षाओं पर कितनी खरी उतरती है।

विज्ञापन

नगर पंचायत बंजार के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को आयोजित होने जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कब होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन नई कार्यकारिणी के गठन से पहले ही उसके सामने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और वित्तीय चुनौतियों की लंबी सूची खड़ी दिखाई दे रही है।
स्थानीय नागरिकों को नई नगर पंचायत से विकास कार्यों और बेहतर सुविधाओं की बड़ी उम्मीदें हैं। दूसरी ओर नगरवासियों में बढ़े हुए हाउस टैक्स और अन्य करों को लेकर असंतोष भी बना हुआ है। ऐसे में नई कार्यकारिणी को एक ओर जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा तो दूसरी ओर सीमित संसाधनों और राजस्व के बीच संतुलन स्थापित करना पड़ेगा।

विज्ञापन

कूड़ा-कचरा निष्पादन सबसे बड़ी चुनौती
नगर पंचायत बंजार के सामने वर्तमान समय में सबसे गंभीर समस्या कूड़ा-कचरा प्रबंधन की मानी जा रही है। नगर के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और उसके समुचित निष्पादन की व्यवस्था नहीं बन पाई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर पंचायत के पास आज तक कोई स्थायी डंपिंग साइट उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण एकत्रित कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में लगातार कठिनाइयाँ आ रही हैं।

गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई कार्यकारिणी को अपने कार्यकाल की प्राथमिकता सूची में कचरा प्रबंधन और डंपिंग साइट की व्यवस्था को सबसे ऊपर रखना होगा।

सफाई व्यवस्था और नालियों की बदहाल स्थिति
नगर में सफाई व्यवस्था पहले से ही संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। कई स्थानों पर नालियाँ जाम हैं और उनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा। नालियों का पानी सड़कों और बाजारों में बहता दिखाई देता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा बाजार क्षेत्र में उड़ने वाली धूल भी व्यापारियों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से नियमित सफाई, जल निकासी और सड़क रखरखाव की मांग कर रहे हैं।
बढ़े हुए टैक्स और सीमित राजस्व का संतुलन
नगर पंचायत का राजस्व अपेक्षाकृत सीमित है जबकि विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है।

ऐसे में नई कार्यकारिणी के सामने यह भी एक बड़ी चुनौती होगी कि वह नगरवासियों को बढ़े हुए करों के प्रति संतुष्ट करे और साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए वैकल्पिक स्रोत विकसित करे।
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल करों पर निर्भर रहने के बजाय नगर पंचायत को आय बढ़ाने के लिए अपनी परिसंपत्तियों और परियोजनाओं का बेहतर उपयोग करना होगा।

करोड़ों की पार्किंग बनी कचरे का केंद्र
नगर पंचायत की बहुचर्चित बहुमंजिला पार्किंग भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पार्किंग अभी तक पूर्ण रूप से उपयोग में नहीं लाई जा सकी है। वर्तमान में इस का उपयोग कूड़ा-कचरा के लिए किए जाने के कारण दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस पार्किंग को समय रहते पूरी तरह संचालित किया जाए तो इससे नगर पंचायत को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। साथ ही बाजार क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो सकता है।

जन अपेक्षाओं की कसौटी पर नई कार्यकारिणी
नई नगर पंचायत के लिए आगामी पांच वर्ष आसान नहीं रहने वाले हैं। कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पार्किंग संचालन, राजस्व वृद्धि और नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे उसके सामने बड़ी परीक्षा के रूप में खड़े हैं।

नगरवासियों की निगाहें अब नई कार्यकारिणी पर टिकी हैं कि वह इन लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कितनी प्रभावी और दूरदर्शी पहल करती है। आने वाला समय तय करेगा कि नई नगर पंचायत जन अपेक्षाओं पर कितनी खरी उतरती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment